गिरडीह, फरवरी 19 -- बगोदर प्रखंड क्षेत्र में करोड़ों रुपए की लागत से नहर मरम्मत एवं निर्माण कार्य जारी है। मगर निर्माण कार्य में अनियमितता बरते जाने का मामला उजागर होने लगा है। निर्माण कार्य में घटिया बालू का उपयोग किया जा रहा है। इसके कारण एक तरफ से निर्माण कार्य किया जा रहा है तो दूसरी तरफ से निर्माण कार्य में दरार भी पड़ने लगी है। अलगडीहा इलाके में चल रहे नहर निर्माण कार्य में यह गड़बड़ी उजागर हुई है। इस गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा के औंरा मंडल अध्यक्ष राजेश पांडेय ने हो-हल्ला करते हुए निर्माण कार्य में बरती जा रही अनियमितता का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि अलगडीहा में नहर की ढ़लाई में घटिया किस्म का बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही ढ़लाई में समय पर पानी भी नहीं दिया जाता है। ऐसे में निर्माण कार्य में दरार पड़ने लगी है। ऐसे में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.