रिषिकेष, अप्रैल 9 -- विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र खदरी, छिद्दरवाला एवं गुलरानी के लिये सिंचाई विभाग द्वारा नाबार्ड मद से नहर निर्माण एवं रीमॉडलिंग कार्य के लिए तीन करोड़ 40 लाख की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आभार जताया है। कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। लंबे समय से इन क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे अब सरकार द्वारा स्वीकृति देकर पूरा किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.