बस्ती, दिसम्बर 27 -- रुधौली, हिंदुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के रौनहिया गांव के पास सरजू नहर का माइनर कटने से 70 बीघे खेतों में पानी भर जाने से फसल बर्बाद होने की आशंका है। रौनहिया गांव के ग्राम प्रधान इसरार अहमद ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों देने के बाद भी नहर को नहीं बांधा गया। क्षेत्र के अहमद, अब्दुल कुद्दुस, रामविलास, रामचंद्र, जितेंद्र, अब्दुल खालिद, नूरुल हुदा, जाहिदा के साथ तमाम किसानों ने बताया कि रौनाकला से अहिरौली के लिए निकला नहर माइनर कटने से गेहूं व सरसों के फसलों पर पानी भर गया है। किसानों ने मिलकर बांधने का प्रयास किया। किसानों ने कहा कि अगर यह पानी नहीं सूखा तो फसल बर्बाद हो जाएगी। इससे सैकड़ों किसानों का नुकसान होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.