बागपत, जनवरी 28 -- रमाला। किशनपुर बराल क्षेत्र में पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटने से सूप गांव के किसानों की गेहूं व सरसों की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों बीघा फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। बुधवार को सूप गांव में किसानों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस नेता ओमवीर सिंह तोमर ने किसानों के नुकसान को गंभीर बताते हुए सरकार से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि खेतों में भरा पानी लंबे समय तक सूखने की संभावना नहीं है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ेगा। बैठक में मौजूद किसान राजपालसिंह, संजीव, अजीत, किरणपाल, जयवीर और हरिओम ने प्रशासन की उदासीनता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इतना बड़ा नुकसान होने के बावजूद अभी तक एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा नहीं लिया है। किसानों ने मांग की कि जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.