हरदोई, अप्रैल 22 -- हरदोई। नहर कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन सरकारी भवन में काम कर रहे एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। कौढ़ा गांव निवासी 18 वर्षीय सुभाष चंद्र 11 वीं में था। परिजनों के अनुसार, वह पिछले दो दिनों से गांव के नन्हके समेत अन्य चार साथियों के साथ मजदूरी के लिए नहर कॉलोनी में चल रहे भवन निर्माण में परिजनों को बिना बताए मजदूरी करने आ रहा था। बुधवार को काम के दौरान अचानक उसे करंट लग गया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। साथी मजदूरों ने उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सुभाष दो भाइयों में बड़ा था। उसके परिवार में एक छोटा भाई और दो बहनें हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.