नहर के पास ही देर रात देखा गया था युवक
बाराबंकी, जून 26 -- बाराबंकी, संवाददाता। बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गदिया नहर में एक युवक का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। कुछ ही देर में वहां भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया। मृतक के घर में कोहराम मचा है। गदिया गांव निवासी मनोज यादव (38) पुत्र राम नरेश का शव शुक्रवार की सुबह गांव के पास ही नहर में उतराते हुए देख कर ग्रामीण ठिठक गए। गांव में यह सूचना आग की तरह फैली। कुछ ही देर में परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवा कर उसका पोस्टमार्टम कराया है। यह भी पढ़ें- गदिया नहर में उतराता मिला युवक का शव इस घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मनोज दो भाइयों में बड़ा था। वह खेती किसानी ही करता था। शराब का लती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.