रामनगर, जून 27 -- रामनगर। शनिवार को मोहल्ला भवानीगंज क्षेत्र में बड़ी नहर के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष की है। मृतक के अधिक शराब पीने की आशंका है। मामले की जानकारी आस-पास के थानों व चौकी पुलिस को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- रोड किनारे पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...