बक्सर, जून 14 -- पेज-04 के लिए उप विकास आयुक्त ने डुमरांव प्रखंड के नेनुआ उप वितरणी का किया निरीक्षण खेतों तक आसानी से पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ली गई थी योजना सफाई से संबंधित लोगों से स्पष्टीकरण व अन्य पर कार्रवाई की अनुशंसा फोटो :-05, कैप्सन :- नेनुआ उपवितरणी का निरीक्षण करती डीडीसी निहारिका छवि डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि।

निरीक्षण का उद्देश्य उप विकास आयुक्त श्रीमती निहारिका छवि ने शनिवार की शाम डुमरांव प्रखंड स्थित नेनुआ उप वितरणी का निरीक्षण किया। जल संसाधन विभाग के माध्यम से सात निश्चय-3 के तहत हर खेत तक सिंचाई का पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रखण्ड के मुगांव पंचायत में नेनुआ उप वितरणी के तल सफाई एवं बांध मरम्मत का कार्य कराया गया था। कार्य में गड़बड़ी पाकर डीडीसी ने नाराजगी जताई। कार्य से जुड़े संबंधित लोगों पर कार्रवाई ...