चंदौली, जनवरी 31 -- शिकारगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के फिरोजपुर गांव में स्थित नकोईया नहर के तटबंध पर अवैध तरीके से मिट्टी पाट कर कब्जा कर लिए जाने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला प्रशासन और तहसील प्रशासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया लेकिन अभी तक स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। चेताया कि नहर के तटबंध से अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पहाड़ी क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में सिंचाई का एकमात्र साधन नकोईया नहर ही है। गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा नहर के तटबंध पर सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी पाटकर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर लिया गया है, अलावा नहर की पटरी पर लगे वर्षों पुराने बरगद, पीपल और पाकड़ के पेड़ को भी काटकर उनके ठूंठ में आग लगाकर पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.