गाजीपुर, जनवरी 25 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर ककरही के निकट नहर के किनारे रविवार की सुबह 56 वर्षीय किसान का शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराते हुए परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जें को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के रामपुर ककरही स्थित रसूलाबाद ग्राम निवासी 54 वर्षीय राधेश्याम यादव पुत्र पतिराम यादव घर पर रहकर किसानी करते हुए भरण पोषण करते थे। परिजनों के मुताबिक राधेश्याम रविवार को तड़के सुबह 4:30 बजे घर से कुछ दूर स्थित नहर किनारे शौच करने गए थे। उन्होंने बताया की करीब 5:30 बजे के करीब एक बल्टाहरा दूध के लिए जा रहा था, उसने एक व्यक्ति को नहर किनारे औधे मुंह पड़ा पाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.