आजमगढ़, जून 13 -- बोगरिया। क्षेत्र के खंड-23 नहर से होकर कंचनपुर-जखनिया जाने वाली सड़क गड्डे में तब्दील हो गई है। जिससे राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क की मरम्मत कराने के लिए क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भी दिया है। इसके बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सड़क की गिट्टियां उखड़ कर बिखर गई हैं। जिससे सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इस मार्ग से देवकली, मौलिया, इस्माइलपुर, रायपुरपट्टी, बोगरिया आदि गांव के लोगों के आवागमन का मुख्य सड़क है। क्षेत्र के कमल स्वरूप श्रीवास्तव, मिंटू सिंह, राजू यादव, चंचल आदि ने जर्जर सड़क को शीघ्र बनवाने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...