हमीरपुर, फरवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। राठ तहसील क्षेत्र के लहचूरा बांध की नहर दर्जनों गांवों से होकर गुजरने वाली तथा टोला खंगारन गांव से निकलने वाली नहर में उगे खरपतवार से पानी आगे नहीं बढ़ पा रहा है। नहर की साफ-सफाई के नाम पर विभाग द्वारा हर साल बजट तो जारी किया जाता है। मगर नहर की हालत नहीं सुधर रही। लहचूरा बांध की नहर की समय से सफाई न होने से नहर में उगे खरपतवार के चलते पानी का बहाव बाधित होने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अभिलेखों में नहर सफाई का कार्य दर्शा दिया जाता है, जबकि मौके पर कोई काम नहीं होता। इस संबंध में ग्रामीण मुन्ना सिंह, धीरज कल्लू, जगदेव, अलख, सिंह बाबा, जयकरण, करण सिंह, जाहर सिंह, राजू तिवारी, अमित, फूल सिंह सहित अन्य लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की जांच कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.