हमीरपुर, जनवरी 24 -- हमीरपुर। राठ तहसील क्षेत्र के लहचूरा बांध से निकली नहर अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। नहर की साफ-सफाई के नाम पर विभाग से हर वर्ष बजट तो जारी होता है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आ रही है। वर्षों से न तो सिल्ट सफाई हुई और न ही खरपतवार हटाया गया। लहचूरा बांध से निकली नहर विभिन्न गांवों से होते हुए टोलाखंगारन से गुरजती है। जिसकी वर्षों से साफ-सफाई न होने से नहर में सिल्ट के साथ ही दोनों पटरियों में उगे खरपतवार से पानी का बहाव तेजी से नहीं चल पाता जिससे टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिसका सीधा असर किसानों की फसलों की सिंचाई पर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अभिलेखों में नहर सफाई का कार्य दर्शा दिया जाता है, जबकि मौके पर कोई काम नहीं होता। इस संबंध में गांव के मुन्ना सिंह, धीरज कल्लू, जगदेव, अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.