नहर की रेलिंग से टकराई बाइक तीन लोग हुए घायल
उरई, अप्रैल 28 -- कोंच, संवाददाता। कैलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीपरी नहर के पास दिन सोमवार को देर रात्रि एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर नहर की रेलिंग से जा टकराई हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें उरई रेफर कर दिया गया। ग्राम चमेड़े निवासी राहुल 23 वर्ष पुत्र झल्लन अपनी बहन दुर्गा पत्नी रविन्द्र तथा बहनोई रविन्द्र पुत्र धन सिंह निवासी आलमपुर जिला भिंड के साथ मोटरसाइकिल से सलैया मंदिर पूजा करने जा रहे थे। तभी रास्ते में पीपरी नहर के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.