नहर की मिट्टी चोरी करने में मुकदमा दर्ज
गाजीपुर, मई 19 -- सेवराई। शिकायत के अनुसार देवकली पंप नहर प्रखंड प्रथम में तैनात सींचपाल त्र्यंबक देव कश्यप ने बताया कि तीन मई को नहर के किमी 1.830 से 1.890 के बीच से लगभग दस ट्रॉली मिट्टी अवैध रूप से जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से निकाल ली गई। इससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान हुआ है, बल्कि नहर की संरचना को भी खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अवैध खुदाई रात के अंधेरे में कई दिनों से लगातार की जा रही थी। ग्रामीणों और किसान नेताओं ने सिंचाई विभाग की लापरवाही पर भी सवाल उठाए हैं। यह भी पढ़ें- प्राणपुर में अवैध रूप से हो रहा मिट्टी का खनन प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- फैसला : रजवाहे पर अवैध पुलिया बनाई, सात दिन की जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.