बरेली, फरवरी 9 -- नवाबगंज, संवाददाता। नगर पंचायत सेंथल में नहर की भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए स्विमिंग पूल के अवैध हिस्से को सोमवार को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में छह घंटे तक कार्रवाई चली। अब मंगलवार को नहर विभाग स्वीमिंग पूल का पिलर तोड़कर अतिक्रमण हटवाएगा। वर्ष 2016 में सेंथल-हाफिजगंज मुख्य मार्ग के किनारे नगर पंचायत की ओर से स्विमिंग पूल का निर्माण कराया गया था। निर्माण के बाद से ही यह विवादों में घिर गया। शिकायतकर्ता अली अब्बास ने नहर की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। जांच में आगे चार मीटर और पीछे डेढ़ मीटर जगह सिंचाई विभाग की पाई गई। अली अब्बास ने आईजीआरएस समेत अधिकारियों से शिकायत की तो एसडीएम ने स्वीमिंगपूल के अवैध हिस्से को तोड़ने के लिए 22 सितंबर 2025 का दिन तय कर नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह को मजिस्ट्रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.