नहर की पुलिया पर बैठे वृद्ध की गिरकर डूबने से मौत
पीलीभीत, जून 21 -- बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम जारकल्लीया निवासी 62 वर्षीय रमेश कुमार पुत्र डोरी लाल की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। गांव के रमेश कुमार अपने गांव के पास से गुजर रही नहर की पुलिया पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नहर में गिर गए। नहर में पानी अधिक होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर बरखेड़ा थाना पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से नहर से शव को बाहर निकलवाया।इंस्पेक्टर सतेंद्र कुमार ने बताया कि वृद्ध की नहर में डूबने से मृत्यु हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.