बिजनौर, जनवरी 29 -- अफजलगढ़। गांव के समीप स्थित नहर की पुलिया पर गुलदार को बैठा देख हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा ग्रामीणों को अलर्ट करने के लिए गुलदार की मौजूदगी का वीडियो वायरल किया गया। बृहस्पतिवार को देर शाम ग्राम पंचायत इस्लामनगर के गांव मुरलीवाला के समीप नहर की पुलिया पर गुलदार को बैठा देखकर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने ग्रामीणों को अलर्ट करने के लिए गुलदार का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार की मौजूदगी वाले स्थान पर पिंजडा लगा होने के बाबजूद गुलदार ने पिंजड़े से दूरी बना रखी है। संजय राणा, मनबीर, पंकज, प्रशांत, ऋतिक, अनिल तथा विनोद सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार के आतंक से निजात दिलाने के लिए वन विभाग को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से गुलद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.