नहर की पुलिया तोड़ने के क्रम में मजदूर की दबकर मौत, दो जख्मी
सीवान, मई 4 -- गुठनी,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जतौर - कूड़ेसर मुख्य मार्ग पर बेलौरी गांव के समीप नहर निर्माण के दौरान पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें छह से अधिक मजदूर दब गए, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि जख्मी दो मजदूरों का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजुरी पूर्व गांव निवासी व्यास कुशवाहा (32) वर्ष के रुप में की गई है।
घटना की जानकारी ग्रामीणों की मानें तो पुलिया टूटने की आवाज दूर - दूर तक सुनाई पड़ी। घटना स्थल पर जब ग्रामीण पहुंचे तो देखे कि पुलिया के नीचे मजूदर दबे हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक मजूदर की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके से काम कर रहे अन्य मजदूर भाग खड़े हुए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि काम करानेवाली एजेंसी की गलती से यह हादसा हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.