प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 26 -- सगरा रजबहा नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग महीनों से टूटी थी। राहगीर के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन से संज्ञान लिया। सिंचाई विभाग ने महीनों से टूटी रेलिंग चार दिन में ही बनाकर तैयार कर दी। अब लोगों का आवागमन सुगम हो गया। रामपुर संग्रामगढ़ ब्लॉक के बीजूमऊ के पास रानीगंज कैथौला-बाभन की बखरी मार्ग पर सगरा रजबहा नहर पर पुलिया बनी है। जिसकी रेलिंग महीनों से टूटी पड़ी थी। टूटी रेलिंग से अक्सर लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे थे। इस समय धुंध में लोगों के नहर में गिरने का खतरा बढ़ गया था। समस्या की जानकारी के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मौन बने थे। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 17 दिसंबर के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर का संज्ञान लेकर प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.