कुशीनगर, मई 3 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी और मुसहरी के बीच में बड़ी गंडक नहर की पटरी पर रखे स्लैब के कारण एक बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी कोटवा पहुंचाया गया। शनिवार की रात करीब आठ बजे पकड़ियार निवासी विजय (36) अपनी पत्नी शालिनी (35) के साथ बाइक से खड्डा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर के किनारे रखे स्लैब से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण दोनों घायलों को संभालते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा भेजा गया, जहां पर उनका इला...