उरई, मार्च 2 -- उरई। रामपुरा के टीहर पुल के पास पचोखरा पुल की तरफ बीती रात नहर पटरी टूट गई इससे रामपुरा में करीब 100 बीघे फसल पानी में डूब गई। इससे किसानों में मायूसी छा हुई है। वहीं ग्रामीणों के मुताबिक नहर फटने का सिलसिला हर साल हो गया है। नहर विभाग नहर पटरी को सही कर औपचारिक जिम्मेदारी पूरी कर लेता है और फिर से पटरी टूटने से खेतों में पानी भरता हैं। रामपुरा क्षेत्र में फसलों में सिंचाई के लिए नहर निकली है। लेकिन रविवार रात रामपुरा के टीहर पुल से पचोखरा पुल की तरफ कुछ दूर नहर में क्षमता से अधिक पानी होने से पटरी टूट गई। इससे खेतों में खड़ी गेहूं, लाही व बेझर की फसल में पानी भर गया। क्षेत्रीय किसान वीरसिंह, अप्पू, कमलापत, वीरेंद्र आदि लोगो ने कहा कि पिछले साल भी इसी जगह पर नहर की दो बार पटरी टूटी थी। जिससे नहर के समीपवर्ती खेतों को काफी न...