बागपत, मार्च 7 -- चांदीनगर। रटौल में पूर्वी यमुना नहर की पटरी टूटने से सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो गयी जिससे किसानों की नुकसान पहुंचा है। पूर्वी यमुना नहर पर मरम्मत कार्य के बाद नहर में पानी छोड़ा गया। रटौल में उस्मान के खेत के पास पटरी टूट गयी जिससे खेतो में पानी भरना शुरु हो गया अधिकांश खेतो में गेहूं की फसल खड़ी है जिसमे पानी भरने से फसल को नुकसान पहुंचा। किसान पप्पू, उस्मान, हबीब आदि को पता चला तो सुबह ही किसान फावडे लेकर वहा पहुंचे और पटरी को ठीक किया, जिसके बाद खेतो में पानी जाना बंद हुआ लेकिन जब तक सैकड़ो बीधा फसल जलमग्न हो गयी। किसान टप्पल और हबीब नें बताया की किसानों के गेहूं की फसल में पानी भरने से नुकसान हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...