कुशीनगर, अप्रैल 14 -- कुशीनगर। शहर को जाम से निजात दिलाने की गरज से मुख्य पश्चिमी गंडक नहर की दक्षिणी पटरी पर भी पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 1.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की कुल लंबाई 1600 मीटर होगी। शासन स्तर से निर्माण के लिए धन भी आवंटित कर दिया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो मई महीने के पहले सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।पडरौना शहर में लगातार बढ़ रही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभिन्न स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। गायत्री मंदिर स्थित नहर पर जल्द ही नए पुल का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि शहर में सुगम आवागमन को लेकर राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह गंभीर हैं। उनके प्रयासों की ही देन है कि मटिहनिया से सरस्वती चौक, हरका बागीचे से परसौनी नहर पुल और परसौनी नहर पुल से खिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.