नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
बरेली, मई 12 -- भुता। क्षेत्र के ग्राम अठाना भट्ठा के पास नहर की ऊपरी पटरी पर रविवार को युवक का शव मिला। मृतक की पहचान ग्राम अठाना निवासी प्रिंस पुत्र ओमप्रकाश मौर्य (21 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस शनिवार दिन से ही घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार को ग्रामीणों ने नहर किनारे उसका शव देखा। सूचना मिलने पर थाना भुता पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस युवक की मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.