बलरामपुर, मार्च 10 -- पचपेड़वा, संवाददाता। थाना पचपेड़वा क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर हड़हवा के पास सरयू नहर किनारे रोता हुआ मिला नवजात शिशु पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित बचा लिया गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश चौहान और मिशन शक्ति टीम तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात बालक को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। इसके बाद टीम नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़वा लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान शिशु की हालत सामान्य पाई गई। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नवजात को चाइल्ड लाइन बलरामपुर को सुपुर्द कर दिया गया। वर्तमान में शिशु को जिला अस्पताल बलरामपुर के एसएनसीयू वार्ड में डॉक्टरों और चाइल्ड लाइन टीम की निगरानी में रखा गया है। समय रहते पुलिस द्वारा नवजात को सुरक्षित बचाने और तत्काल चिकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.