प्रयागराज, फरवरी 6 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मऊआइमा थाना क्षेत्र के भवानीगढ़ गांव के समीप नहर किनारे शुक्रवार की सुबह अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन घंटों बाद भी जानकारी नहीं मिल सकी। गले में चोट के निशान मिलने से हत्या कर शव को नहर किनारे फेंक जाने की आशंका है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पहचान करने में जुटी है। गोवर्धनपुर से बहरिया जाने वाले मार्ग पर हटिया ग्रामसभा अंतर्गत भवानीगढ़ गांव में शारदा नहर के किनारे ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे एक युवती का शव दिखा। जिंस व कुर्ती पहने करीब 20 वर्षीय युवती का शव मिलने की सूचना पर एसीपी फूलपुर विवेक यादव और मऊआइमा थाना प्रभारी पंकज अवस्थी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक और डॉग स्क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.