नहर किनारे मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारीनहर किनारे मिला व्यक्ति का शव, शिनाख्त के प्रयास जारी
बिजनौर, मई 21 -- स्योहारा। बुढनपुर नहर किनारें एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है । बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नहर किनारे एक शव आधा पानी व आधा जमीन पर पड़ा हुआ है । सुचना पर पहुची पुलिस नें शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडे ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पायी है इसकी उम्र लगभग 50 वर्ष की है । पोस्टमार्टम को भेजा गया है । शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है । यह भी पढ़ें- चौराहे पर मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी पहचान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.