बिजनौर, मई 21 -- स्योहारा। बुढनपुर नहर किनारें एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गयी । सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है । बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नहर किनारे एक शव आधा पानी व आधा जमीन पर पड़ा हुआ है । सुचना पर पहुची पुलिस नें शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय पांडे ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पायी है इसकी उम्र लगभग 50 वर्ष की है । पोस्टमार्टम को भेजा गया है । शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है । यह भी पढ़ें- चौराहे पर मिला अधेड़ का शव, नहीं हो सकी पहचान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...