बहराइच, जून 30 -- बहराइच, संवाददाता। बहराइच में नहर किनारे एक अधेड़ का रक्तरंजित शव मिलने पर सनसनी फैल गई। शव पर गहरे घाव व चोट के निशान है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अधेड़ ट्रांसपोर्ट का काम देख रहे थे। मृतक की पहचान अजय कुमार द्विवेदी पुत्र स्वर्गीय बछराज द्विवेदी निवासी मोहल्ला बेलदारन टोला नानपारा के रूप में हुई है। मृतक की पत्नी सुधा द्विवेदी ने बताया कि सोमवार रात करीब 7 बजे उनके पति के फोन पर समीर खान उर्फ पप्पू निवासी गिरंट बाजार नवाबगंज ने फोन आया और उन्हें ग्राम सिसवारा के मथुरा मोड़ पर बुलाया था। वो लोग आपस में दोस्त थे जिसके बाद करीब 8.30 बजे वह घर से निकले और करीब 9.40 पर उनका फोन आया। और उन्होंने एक क्यूआर पर कुछ पैसे भेजने की बात कही। उधर ग्राम सिसवारा नि...