फतेहपुर, मार्च 30 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के पौली गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पौली निवासी कमलेश कुमार सुबह काम के सिलसिले में खैरई गांव गए थे और लौटते समय पौली व खैरई के बीच छोटी नहर किनारे आराम करने लगे। तभी अचानक वह नहर में गिर पड़े और हालत बिगड़ गई। राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालकर परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से सीएचसी हरदो रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...