नहर किनारे दो किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
उरई, जून 8 -- एट, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एट पुलिस ने झांसी-कानपुर हाईवे से इंगुई खुर्द जाने वाली सड़क पर नहर के किनारे पुलिस ने एक युवक को 2 किलो 120 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी व सीओ परमेश्वर प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पोरवाल एट पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान इंगुई खुर्द गांव के पास अभियुक्त विवेक अहिरवार निवासी बीजगोदाम, वार्ड नं. 01, कस्बा व थाना एट को पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना एट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आवश्यक वैज्ञानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.