नहर किनारे झाड़ियों में फंसा मिला युवती का शव
अमरोहा, मई 16 -- जमुना चौकी क्षेत्र से गुजर रही राम गंगा पोषक नहर में शुक्रवार रात झाड़ियों में फंसा युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। मृतका की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। जानकारी के मुताबिक रात लगभग 11 बजे नहर किनारे सड़क की पट्टी से गुजर रहे राहगीरों की नजर झाड़ियों में उलझ रहे एक युवती के शव पर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत सूचना थाने को दे दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला। देखने से ही शव काफी दिन पुराना लग रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को पहचानने से इनकार कर दिया। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जो नहर में पीछे से बह कर आया है। पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.