छपरा, मई 20 -- पानापुर, एक संवाददाता। पानापुर-तरैया नहर मार्ग किनारे थाना क्षेत्र के फकुली गांव में सोमवार देर शाम एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फकुली गांव निवासी 54 वर्षीय पूजन राय उर्फ शिवपूजन राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि पूजन राय सोमवार सुबह से ही लापता थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान पानापुर-तरैया नहर मार्ग के किनारे झाड़ियों में उनका शव पड़ा मिला। शव पर कई जगह जख्म और जलने के निशान पाए गए हैं। सूचना मिलने पर अपर थानाध्यक्ष रामनिवास कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। जिस स्थान से शव बरामद हुआ, वहां से 33 केवीए हाई वोल्टेज तार भी गुजर रहा है। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है ...