सहरसा, अप्रैल 10 -- कहरा, एक संवाददाता। राज्य सरकार जहां जल- जीवन- हरियाली अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण पर जोर दे रही है, वहीं बनगांव नगर पंचायत क्षेत्र में इसके विपरीत हालात देखने को मिल रहे हैं। बरियाही- पड़री मार्ग के किनारे भगवानपुर की ओर जाने वाली नहर के पास लगातार कचरा फेंके जाने से नहर भी प्रदूषित हो रही है। नहर में जमा प्लास्टिक, पॉलिथिन व अन्य कचरा पानी के साथ बहकर खेतों तक पहुंच रहा है, जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। नगर पंचायत बनने के पांच वर्ष बाद भी कचरा प्रबंधन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। सफाई मद में करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कचरे का ढेर मुख्य सड़कों, नहर किनारों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ दिखाई देता है। बनगांव थाना के उत्तर दिशा से गांव जाने वाले मार्ग, बरियाही- पड़र...