जौनपुर, अगस्त 8 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शारदा सहायक खंड-39 नहर का बांध शुक्रवार देर रात भिखारीपुर-फत्तूपुर निस्फी गांव के पास टूट गया। जिससे सैकड़ों बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। रात में खेतों में पानी घुसने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने नहर विभाग को सूचना देकर पानी बंद कराने की मांग की। सपा नेता विवेक यादव ने भी विभागीय अधिकारियों और विधायक पंकज पटेल को घटना की जानकारी दी। सूचना पर नहर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से नहर का पानी बंद कराया गया और जेसीबी लगाकर टूटे बांध की मरम्मत शुरू की गई। शनिवार दोपहर तक पानी का बहाव नियंत्रित किया जा सका। किसानों के अनुसार खेतों में लंबे समय तक पानी भरा रहने से फसल सड़ने का खतरा है। सूचना पर एसडीएम अजय उपाध्याय, सीओ प्रतिम...