मिर्जापुर, जनवरी 3 -- जिगना, मिर्जापुर । क्षेत्र रायपुर सर्रोंई गांव में बीती रात नहर का तटबंध टूट से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। साथ ही रिहायशी बस्ती में मकान चौतरफा पानी में घिर गए हैं। यहां तक कि घरों में पानी भरने से अफरातफरी मच गई। कार्यदाई संस्था बेलन बरौंधा नहर प्रखण्ड के अवर अभियंता हरि मोहन ने बताया कि टूटे हुए तटबंध मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। हलिया क्षेत्र के बेलन बरौंधा डैम से निकली नहर के टेल पर बसे रायपुर सर्रोंई गांव में पुलिया के पास साल दर साल तटबंध टूटने से किसानों को भारी चपत लग रही है। प्रधान संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि नहर का गहरी करण किया जाता है, लेकिन तटबंध जर्जर हालत में छोड़ दिया जाता है। पानी में डूबने से फसलों की पौध सड़ गल जाती है।रिहायशी बस्ती में मकानों में पानी घुसने से कई मकान चौतरफा पानी में...