रुद्रपुर, मई 4 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ के जनसंवाद कार्यक्रम में वार्ड 7 के लोगों ने लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग के कारण जल निकासी बाधित होने की समस्या उठाई। लोगों ने आरोप लगाया कि नहर कवरिंग के दौरान उनके क्षेत्रों में पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इस संबंध में वे कई बार नगर पालिका को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को विधायक कार्यालय में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में वार्ड 7 के निवासियों ने बताया कि बरसात के दौरान उनके घरों के बाहर दूषित पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने विधायक से नालों की सफाई और आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की। इस पर विधायक बेहड़ ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जनसंवाद कार्यक्रम में वार्ड 13 के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.