लखनऊ, जनवरी 9 -- मलिहाबाद, संवाददाता। शारदा नहर खंड-दो के कसमंडी कला रजबहा के सिरगामऊ रोड के पास नहर की खांदी (किनारा) कटने से पानी बागों, खेतों और सड़क पर भर गया है। इस कारण मऊ, रमगढ़ा, सिरगामऊ आदि गांवों के ग्रामीणों को इस भीषण सर्दी में सड़क पर भरे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। वहीं, बागों में पानी भरने से पेड़ों को नुकसान होने की आशंका बन गई है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक विभाग ने सुध नहीं ली है। कसमंडी कला क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि सिरगामऊ सम्पर्क मार्ग के किनारे स्थित नहर की खांदी कटने से आस पास के तमाम बागों व खेतों में जलभराव हो गया है। बागों खेतों से होते हुये नहर का पानी सड़क पर भी भर गया है। इस कारण इस सड़क से आवागमन करने वाले तमाम गांवों के ग्रामीणों को सड़क पर भरे एक फुट गहरे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.