जौनपुर, फरवरी 12 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खंड 32 नहर से निकलने वाला देवकली मंगतपुर माइनर से पानी ओवर फ्लो करने से आधा दर्जन गांवों में किसानों के खेतों की फसलों में पानी घुस गया, जिससे किसानों को फसल की जड़े सड़ने की आशंका व कम पैदावार का भय सताने लगा है। शारदा सहायक खंड 32 राजेपुर हेड से खम्भौरा गांव होते हुए देवकली भटानी होते हुए कुकुङीपुर मंगतपुर जाने वाली नहर में अधिक पानी छोड़ने से पानी ओवरफ्लो करने लगा है। पानी खेत में जाने से फसलों को नुकसान की आशंका है। मंगदपुर के किसान लालता सोनकर ने कहा कि चार बीघा गेहूं की फसल में पानी घुसा है। पप्पू सोनकर, फिरतू यादव, गामा प्रसाद, पिंटू गौतम, श्रीपाल यादव, धर्मराज, रामानंद यादव की फसलों में पानी घुसा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.