नहरों में पानी न होने से कैसे हो धान की रोपाई
गंगापार, जून 18 -- विकास खंड जसरा में नहरों में पानी न होने से किसानों की चिन्ता बढ़ गई है। किसान धान की खेती करने के लिए नर्सरी डाल चुके हैं। वहीं ज्यादातर लोगों की नर्सरी तैयार हो गई है। लेकिन नहर में पानी न आने के कारण किसान परेशान हैं। कमला पंप कैनाल पढ़ुआ में पानी न आने के कारण सैकड़ों किसानों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। उमापुर मरुआ माइनर पूरी तरह से सूखी पड़ी है। वहीं टिकरी तालुका कंजासा की भीटा माइनर में पानी न होने के कारण किसानों की धान नहीं लग पा रही है। इसी तरह टिकरी माइनर भी सूखी पड़ी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.