बलिया, अप्रैल 27 -- बलिया, संवाददाता। नहरों में पानी नहीं होने से जायद की फसलों समेत सब्जी और ईख की खेती किए किसानों को सिंचाई में बेहद परेशानी हो रही है। स्थिति यह है कि इस साल 15 मार्च के आस-पास से नहरों में पानी की आपूर्ति बंद किया गया, जो अब तक चालू नहीं हो सका है। 'हिन्दुस्तान' टीम ने पंदह, सीयर और सोहांव ब्लॉक में स्थित नहरों की पड़ताल किया। इस दौरान सभी नहरें सूखी नजर आई। जबकि जिले में जायद फसलों की खेती 7480 हेक्टेयर में की गई है। इसमें मूंग, उरद, बाजरा, सूर्यमुखी, हरा चारा और सब्जियां शामिल है। इन फसलों का किसान निजी टयूबवेल से सिंचाई करने को लाचार दिखे। चूकि जायद की फसलों का समय से सिंचाई न होने से इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ता है। जिले में नहरों की बात करें तो सिंचाई विभाग की ओर से वृहद, मध्यम श्रेणी के चार नहर प्रणाली के जरिए...