नहरों में पानी नहीं आने से किसान मायूस
रायबरेली, जुलाई 1 -- रायबरेली संवाददाता। जिले में धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय पर नहरों में पानी न पहुंचने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 15 जून के बाद नहरों में पानी छोड़े जाने के विभागीय निर्देशों के बावजूद लालगंज, सतांव, खीरों, सरेनी, जगतपुर समेत कई विकासखंडों की अधिकांश नहरें सूखी पड़ी हैं। डालमऊ बी पंप कैनाल के संचालित न होने से भी किसानों को पर्याप्त सिंचाई नहीं मिल पा रही है। इसका असर धान की रोपाई के साथ-साथ दलहनी फसलों की बुआई पर भी पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि अधिकांश स्थानों पर धान की नर्सरी तैयार हो चुकी है, लेकिन खेतों में पानी न होने के कारण रोपाई शुरू नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- दो वर्षों से तालाब-बोरिंग योजना ठप, खरीफ सीजन में सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान कई किसानों ने सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.