सुल्तानपुर, जुलाई 27 -- लम्भुआ, संवाददाता। लंभुआ तहसील क्षेत्र में स्थित चांदा रजबहा नहर और उससे जुड़े रजबहों में पर्याप्त पानी न पहुंचने से किसान भारी संकट में हैं। खेतों तक पानी नहीं पहुंचने के कारण धान सहित खरीफ की फसलें सूखने लगी हैं। किसान आसमान में बादलों को निहारने को मजबूर हैं, क्योंकि सिंचाई के लिए उनका सबसे बड़ा सहारा नहरें भी सूखी पड़ी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नहर विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। कई किसानों ने पहले भी शिकायतें दर्ज कराई थीं, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ। अब खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं और फसल चौपट होने का खतरा बढ़ गया है। किसानों का कहना है कि जब सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात करती है, तब सिंचाई जैसी मूलभूत व्यवस्था का ठप होना गंभीर चिंता का विषय है...