गंगापार, जून 3 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। खरीफ सीजन की मुख्य फसल धान की नर्सरी तैयार करने का समय शुरू हो चुका है, लेकिन क्षेत्र की नहरों में पानी न होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। करछना और भुंडा माइनर से जुड़ी अधिकांश नहरें सूखी पड़ी हैं, जिससे खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। कई गांवों के सरकारी नलकूप खराब हैं, जबकि कुछ स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर फुंके होने के कारण जलापूर्ति ठप है। ऐसे में किसानों को निजी नलकूपों से महंगे दाम पर पानी खरीदकर खेत तैयार करने पड़ रहे हैं।भीषण गर्मी के चलते तालाब भी सूख चुके हैं, जिससे पशु-पक्षियों के सामने भी पानी का संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- ज्ञानपुर पंप नहर के माइनरों नहीं है पानी, परेशानी नहरों में पानी न आने से कई अमृत सरोवरों का जलस्तर भी गिर गया है। किसानों का कहना है कि यदि शीघ्र पानी ...