नहरों में पानी के इंतजार में सूख रही धान की नर्सरी
बहराइच, जून 18 -- बाबागंज। ब्लॉक नवाबगंज के चौधरी चरण सिंह सरयू नहर की परमपुर, शंकरपुर,साहबा समेत विभिन्न शाखाओं में पानी न छोड़े जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है।भीषण गर्मी के बीच खेतों में लगी धान की नर्सरी भी सूखने की कगार पर पहुंच गई है। हालात ये हो गए हैं के खेतों में दरारें पड़ गई हैं। कई किसानों की नर्सरी रोपाई को तैयार हो चुकी है, लेकिन नहरों में पानी न पहुंचने से काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। किसान जगत राम, बद्री सिंह, अरविन्द आदि किसानों ने सिंचाई विभाग से तत्काल नहरों में पानी छोड़े जाने की मांग की है ताकि धान की नर्सरी को बचाया जा सके और समय पर रोपाई का कार्य पूरा हो सके। यह भी पढ़ें- नहरों में पानी न होने से कैसे हो धान की रोपाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.