नहरों में नहीं है पानी, टंकी से जलापूर्ति हुई ठप
कौशाम्बी, जून 1 -- सिराथू तहसील क्षेत्र के जुबरा गांव में सोमवार को भाकियू अम्बावता की बैठक हुई। बैठक में किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जोरदार आवाज उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने की, जबकि संचालन सिराथू तहसील उपाध्यक्ष धनराज सिंह पटेल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने कहा कि खरीफ फसल की तैयारी का समय नजदीक है, लेकिन सिराथू तहसील की माइनर नहरों में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे क्षेत्र के किसानों के सामने सिंचाई का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। बैठक में जनकपुर मजरा जुवरा की पेयजल समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। वक्ताओं ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.