गाजीपुर, जून 19 -- खानपुर (गाजीपुर)। खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ धान की नर्सरी डाली जा चुकी है, लेकिन क्षेत्र की नहरों में अब तक पानी नहीं पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिन किसानों के पास निजी संसाधन हैं, वे अतिरिक्त खर्च कर सिंचाई कर रहे हैं, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के सामने नर्सरी बचाने का संकट खड़ा हो गया है। किसानों का कहना है कि नहरों के सूखे रहने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई है, जिससे धान की बुआई और रोपाई का काम प्रभावित होने की आशंका है। किसान राम बदन यादव ने बताया कि समय पर नर्सरी नहीं डाली गई तो धान उत्पादन पर सीधा असर पड़ेगा। कई किसानों को निजी पंपसेट का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि जिनके पास सिंचाई के साधन नहीं हैं, वे नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग से जल्द पानी छोड़ने की मांग ...