प्रयागराज, दिसम्बर 11 -- माघ मेला-2026 की तैयारी तेज करने के लिए गंगाजी ने राहत दी है। बैराजों से गंगा में डिस्चार्ज कम हो गया है। गंगा का जल सिंचाई के लिए नहरों में भेजे जाने के चलते बैराजों से डिस्चार्ज कम हुआ है। इससे संगम क्षेत्र का जलस्तर घटने लगा तो मेला की तैयारी तेज कर दी गई। जलस्तर लगातार घटने से सिंचाई विभाग ने कटान रोकने का काम शुरू कर दिया है। नहरों में पानी छोड़े जाने के बाद अब कानपुर बैराज से गंगा में डिस्चार्ज 10 हजार क्यूसेक से घटाकर 8650 क्यूसेक कर दिया गया है। नरौरा बैराज से गंगा में डिस्चार्ज सिर्फ 850 क्यूसेक तक सिमट गया है। एक सप्ताह पहले तक नरौरा बैराज से गंगा में सात हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा जा रहा था। बैराजों से डिस्चार्ज कम होने के बाद अब संगम क्षेत्र में गंगा का जलस्तर घटने लगा है। 24 घंटे में छतनाग में गं...