गंगापार, जून 10 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। उपरौध राजबहा की नहरों में पानी न पहुंच पाने से किसान परेशान हैं। नहरों के कुछ भाग में अभी मरम्मत का काम होने से पानी की आपूर्ति रोकी गई है। नहरों में धूल उड़ने के कारण धान के बेहन लगाने के लिए किसान परेशान हैं। सोनभद्र जनपद के सिरसी जलाशय से संबद्ध मांडा के उपरौध राजबहा की दसवार माइनर के हेड पर बसे गांवों तक एक पखवाड़े पहले चार दिन के लिए पानी आ जाने से संबंधित गांवों के किसानों में काफी खुशी रही। दसवार माइनर के मोजहरा, लतीफपुर आदि गांवों के सामने मरम्मत का काम चलने से अभी सिंचाई अधिकारियों ने पानी रोका है। इसके अलावा मझिगवां, दोहथा, बदौआ माइनर पर बसे गांवों तक पानी न पहुंच पाने से इन नहरों के किसानों में काफी निराशा है। इसके अलावा देवरी स्थित गुलरिया जलाशय से संबंधित तिसेन तुलापुर माइनर, सिकरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.